बिलासपुर

मोड़ में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार, एक कि मौत दूसरा घायल….तेज रफ्तार बनी वजह

डेस्क

बिलासपुर- काम खत्म कर घूमने निकले दो बाइक सवार अनियंत्रित गति की वजह से दुर्घटना के शिकार हो गए, जिन्हें परिचितों ने उपचार के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ बाइक चालक की मौत हो गई। घटना कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना रोड की है, जहाँ अनियंत्रित गति की वजह से मोड़ में बाइक क्रमांक सीजी 10-2282 खेत मे जा घुसी, बाइक चालक प्रदीप साहू और उसका दोस्त दोनों इस दुर्घटना में घायल हो गए, जिन्होंने फोन पर अपने साथ हुए दुर्घटना की सूचना परिचितों को दी।

मौके पर पहुँचे परिचितों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुँचाया जहाँ बीती रात घायल बाइक चालक प्रदीप साहू की मौत हो गई। मामले में कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...