पचपेड़ी

पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर… इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्राली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी निवासी मंसाराम तिवारी उर्फ चौटाला 30 वर्ष ट्रैक्टर चालक थे। मंगलवार को वे ईंट लेकर ग्राम सेमराडीह गए थे। ईंट खाली करने के बाद वे रात करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और इंजन पर बैठे चालक मंसाराम तिवारी उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्राली में सवार श्रमिक बाबूलाल गोंड 38 वर्ष और विनय कुमार गोंड 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। वहीं जेसीबी मशीन की सहायता से चालक के शव को इंजन के नीचे से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दर्री तालाब सड़क से बिल्कुल सटा हुआ है और सड़क से उतरते ही गहरी ढलान है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर सड़क से फिसलकर सीधे तालाब में गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान काफी खतरनाक है और यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर