मस्तूरी

मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति…मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और उसकी छह माह की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं बोड़सरा निवासी अशोक यादव अपनी पत्नी शिवरात्रि यादव और छह माह की बेटी कनिका यादव के साथ बुधवार सुबह घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:45 बजे वे मस्तूरी थाना अंतर्गत स्टेट बैंक के सामने जयरामनगर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक क्रमांक CG 08 W 1435 ने उनकी बाइक होंडा सीबी साइन को अपनी चपेट में ले लिया।

बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे मां और मासूम बेटी आ गईं। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में मस्तूरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...