सीपत

सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा….पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा में मंगलवार दोपहर पूजा के दौरान दीये से भड़की आग ने एक महिला को गंभीर रूप से झुलसा दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खाड़ा निवासी अहिल्याबाई सिदार पति धर्मेंद्र सिदार 35 वर्ष दोपहर करीब 2 बजे स्नान के बाद घर में पूजा-अर्चना कर रही थीं। इसी दौरान पूजा में जलाया गया दीया अचानक तेज जलने लगा और पास में रखे ज्वलनशील सामान जैसे कपड़े और सूखी सामग्री ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैल गईं और महिला उसकी चपेट में आ गईं। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और डायल-112 को सूचना दी।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूजा स्थलों के पास ज्वलनशील वस्तुएं रखने और दीये की लौ पर ध्यान न देने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घर के भीतर वेंटिलेशन कम होने और पूजा सामग्री का बिखरा होना भी आग फैलने का कारण बना।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,