बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हुए नकाबपोश

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी में मंगलवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई, जहां हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी पर हमला कर कार सहित सोने-चांदी से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर रात करीब 9.30 बजे के आसपास महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर उन्हें धमकाया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने हथियार से उनके सिर पर वार भी किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने घटना के दौरान फायरिंग भी की, जिससे आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बदमाश इसके बाद संतोष तिवारी की मेहरून रंग की रीनॉल्ट कार क्रमांक CG 10 AH 7707 लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि कार में 3,50 लाख नगदी समेत लगभग ढाई किलो सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 50 लाख की बताई जा रही है जिसे भी आरोपी अपने साथ ले गए। घटना के बाद मौके पर जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों द्वारा छोड़ी गई एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG 10 P 0331 और एक अन्य कार CG 10 BJ 8147 मिली। इसके अलावा घटनास्थल से एक मैगजीन और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जो चलाए नहीं गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। घायल संतोष तिवारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर में 5 जगहों पर चोट आई है, लेकिन हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें कुछ नकाबपोश बदमाशों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही आईजी रामगोपाल गर्ग सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई। शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बड़ी वारदात के बाद राजकिशोर नगर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,