बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार हुए लुटेरे

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी में ज्वेलरी व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लुटेरों द्वारा छीनी गई कार को पुलिस ने उरतुम – परसाही के पास से बरामद कर लिया है, हालांकि आरोपी कार में रखा ढाई किलो सोना और करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगद से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गौरतलब है कि यह वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर मंगलवार देर रात हुई थी। महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी अपनी मेहरून रंग की रीनॉल्ट कार से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर उन्हें धमकाया और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। बदमाशों ने हथियार से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी संतोष तिवारी की कार सहित उसमें रखा सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि बैग में करीब ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख रुपये नकद रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर दी थी। मौके की जांच में पुलिस को बदमाशों द्वारा छोड़ी गई एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और एक अन्य कार मिली थी। वहीं घटनास्थल से एक मैगजीन और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, जिससे साफ है कि वारदात पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई। इसी बीच पुलिस ने उरतुम के पास से लूटी गई कार बरामद कर ली, लेकिन आरोपी उससे पहले ही सोने-नकदी वाला बैग लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घायल व्यापारी का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बड़ी वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,