सीपत

सीपत पुलिस ने दो साल से फरार गुंडा बदमाश को किया गिरफ्तार…कई मामले है दर्ज,

उदय सिंह

सीपत– पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे कुख्यात गुंडा बदमाश राजकुमार केवट को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के विरुद्ध ग्राम कौडिया के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र श्रीवास्तव पर हमला, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर में आगजनी करने का गंभीर मामला दर्ज था। इसके अलावा आरोपी पर ग्राम कौडिया के ही बजरंग राठौर के साथ मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ करने जैसे अपराध भी पंजीबद्ध हैं। आरोपी के खिलाफ तीन स्थायी वारंट लंबित थे और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में गुंडा-बदमाशों की चेकिंग अभियान के दौरान थाना सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी राजकुमार केवट 28 वर्ष पिता घनाराम केवट निवासी ग्राम कौडिया गौटियापारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाने का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है और लंबे समय से फरारी काट रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए ऐसे गुंडा-बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...