सीपत

पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी, आरक्षक पद के लिए जालसाज़ी…. पीड़ित बेरोजगार ने लिखाई शिकायत

डेस्क

बिलासपुर- पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है, मामले में पीड़ित बेरोजगार युवक ने अब जाकर इस ठगी की रिपोर्ट थाने में की है, दरसअल सीपत थाना क्षेत्र के उच्चभट्ठी में रहने वाले बेरोजगार युवक विद्यानन्द दुबे ने वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में आरक्षक भर्ती के निकले वेकेंसी में आवेदन किया था, इस दौरान उसकी मुलाकात सीपत निवासी प्रियेश गुप्ता से हुई, जिसने पक्की नौकरी दिलाने का झांसा युवक को दिया और इसके एवज में 2 लाख रुपयो की मांग की।

चूंकि प्रियेश गुप्ता ने बड़े नेता मंत्रियों से पहचान का हवाला युवक को दिया था जिसकी वजह से युवक उसके झांसे में आ गया और उसने अपने परिजनों से पुलिस आरक्षक पद के लिए पैसे देने के लिए मना लिया, युवक के पिता सियाराम दुबे ने धान बेचकर और जमीन गिरवी रखकर पैसो की व्यवस्था कर रकम अपने बेटे को दी जिसने दो किस्तों में पैसे प्रियेश गुप्ता को दिए।

लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी जब पीड़ित युवक की नौकरी नही लगी तो उसने प्रियेश से पैसे वापस करने की मांग की तब उसने अगली भर्ती में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद वह लगातार उसे टालता रहा, लेकिन जब पीड़ित युवक ने दबाव बनाया तो उसने सेंट्रल बैंक का एक चेक 2 लाख रुपए का उसे थमा दिया, जिसे उसने बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। जिसके बाद से प्रियेश गुप्ता गायब है।

जालसाजी कर ठगी…

इस मामले में ठगी का शिकार युवक कृषक का बेटा है वही ठगी करने वाला चालाक व्यक्ति, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने थाने में की है। हालांकि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते है, लेकिन इस मामले में तो शिकायत दर्ज कराने में ही 2 वर्ष लग गए।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...