बिलासपुर

दिनदहाड़े सुने मकान में अज्ञात चोरों का आतंक, हजारों के सामान पर किया हाथ साफ…..पुलिस के हाथ अब भी खाली

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- इनदिनों शहर में चोरो का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। क्योंकि अब क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले चोर इतने निडर हो चुके है। कि वह रात के अंधेरे के बजाए अब दिन दहाड़े ही चोरी की घटना को पुलिस के नाक के नीचे अंजाम दे रहे है। जिसे रोकने स्थानीय पुलिस अब असफल होती नजर आ रही है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को तोरवा थाना अंतर्गत सामने आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने दिन के उजाले में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमुनगर की है। जहाँ चंद्राचौक के रहने वाले जितेंद्र पहुचेल के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल हजारों के सामान पर हाथ साफ किया है। दरसअल व्यापार विहार एसबीआई बैंक में ठेकेदारी में काम करने वाले जितेंद्र पहुचेल शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे अपनी पत्नी सिमा के साथ हॉस्पिटल के लिए निकले थे।

उन्होंने इस बीच घर के दोनों दरवाजो पर ताला लगाया था। वह जब 12 बजे हॉस्पिटल से घर लौटे तो घर को अस्त व्यस्त देख अचंभित रह गए, जब उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली तो पीछे दरवाजे का कुंदा टूटा देख वह समझ गए कि घर में चोरी हुई है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तोरवा थाने में दर्ज कराई। इस दौरान पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर के पिछले दरवाजे से घर मे घुसपैठ कर आलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और दो हजार नगर सहित करीब 38 हजार के समान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में तोरवा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटना..

तोरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई चोरी की यह पहली घटना नही है। अब तक रेल्वे कॉलोनी, बुधवारी बाजार सहित अन्य इलाकों में विगत कुछ हफ़्तों में करीब आधार दर्जन से भी अधिक घरों और दुकानों में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसको लेकर अब तक स्थानीय पुलिस के हाथ खाली है।

चोरो के आतंक से रहवासी में ख़ौफ़..

स्थानीय पुलिस के आंखों में धूल झोंक कर जिस प्रकार अज्ञात चोर गिरोह रेलवे परिक्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में पुलिसिया कार्यवाही पर तो सवालिया निशान खड़े हो ही रहे हैं इसके अलावा दिनदहाड़े घट रही इन घटनाओं को लेकर रहवासियों के जेहन में चोरों का खौफ घर करने लगा है जिसको लेकर बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू