रतनपुर

फिर रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत….. छेरछेरा पर्व पर परिवार में पसरा मातम

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर शनिचरी मवेशी बाजार के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिसकी वजह से बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। एक बार फिर बिलासपुर-रतनपुर-कोटा मार्ग पर रफ़्तार का कहर सामने आया है जहाँ खूनी पहियों की वजह से एक जान चली गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को सड़क से उठाकर पीएम के लिए मरच्यूरी भेज दिया।

बाइक चालक के मोबाइल की मदद से मृतक के परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना दोपहर की है, जोगीपुर निवासी प्रकाश राज उम्र 22 वर्ष छेरछेरा पर्व पर घर के लिए चिकन लेने के लिए रतनपुर आया था । जो कि रतनपुर से अपने घर जोगीपुर लौट रहा था, इस दौरान वह शनिचरी मवेशी बाजार के पास पहुंचा ही था कि कोटा की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एटी 8836 ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रतनपुर पुलिस फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है ।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...