छत्तीसगढ़मुंगेली

बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू, केंद्र अध्यक्षों को किया गया सामग्री वितरण

परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए जिला स्तर विषय विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है जो सभी छात्र का मार्गदर्शन करेगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के गोपनीय सामग्री का वितरण मुंगेली जिले के सभी परीक्षा केंद्र के केंन्द्राध्यक्षों को समन्वय संस्था बी आर साव शा बहु उ मा शाला मुंगेली से किया गया । इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने बताया कि मुंगेली जिला में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए 57 केंद्र बनाए गए है जिसमें मुंगेली विकासखंड में 23, लोरमी विकासखंड में 19, एवं पथरिया विकासखंड में 15 परीक्षा केंद्र शामिल है ।इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 11603 एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 7542 सहित 12 व्यावसायिक कोर्स के परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के देखरेख में सभी परीक्षा केंद्र के केंन्द्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया जिनके द्वारा गोपनीय सामग्री को सीलबंद पेटी में पुलिस की अभिरक्षा में परीक्षा केंद्र से संबंधित थानों में जमा कराया गया । इस हेतु मुंगेली विकासखंड के मुंगेली जरहागांव ,फास्टरपुर एवं पथरिया विकासखंड के पथरिया तथा सरगांव ,लोरमी विकासखंड के लोरमी एवं लालपुर थाना में सभी गोपनीय सामग्री के परिवहन हेतु विशेष रूप से बस की व्यवस्था की गई जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में पेटियों को थाना में पहुचाया गया । ज्ञात हो कि हाई स्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से एवं हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से प्रारंभ हो रही है इसके पूर्व छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष कक्षा दसवीं में ओएमआर शीट युक्त उत्तर पुस्तिका का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है इस संबंध में भी सभी प्राचार्य एवं केंन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए हैं जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे की पहल पर जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए जिला स्तर विषय विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है जो सभी छात्र का मार्गदर्शन करेगी ।इस प्रकार जिले में बोर्ड परीक्षा के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...