पेण्ड्रा

पति पत्नी की कुँए में मिली लाश क्षेत्र में सनसनी, विवाद के बाद पत्नी कूदी थी आत्महत्या करने, बचाने पति ने भी लगाई छलांग दोनों की हुई मौत

रमेश राजपूत

पेंड्रा- दरअसल पति-पत्नी के बीच रात को अंडे की सब्जी बनाने को लेकर विवाद हुआ, इसी बात से नाराज होकर पत्नी सुबह कुएं में कूद गई, उसे बचाने पति भी कुएं में कूद गया, पर दोनों ने ही अपनी जान गवां दी। घटना पेंड्रा मरवाही थाना क्षेत्र के धनौरा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला शनिवार का है, लेकिन मौत खुलासा बाद में हुआ है, पति शंकर नागवंशी रात में अंडे लेकर घर पहुंचा और पत्नी शशि नागवंशी को अंडे की सब्जी बनाने की बात कही। रात ज्यादा होने के चलते पत्नी ने सब्जी बनाने से इंकार कर दिया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, दोनों को आपस में झगड़ते देख भतीजी ने अंडे की सब्जी बनाकर शंकर को दिया।

रात में खाना खाने के बाद दोनों सो गए, सुबह पत्नी शशि खेत की ओर गई और कुँए में कूद गई, तभी पति भी पीछे-पीछे खेत की ओर गया, जिसे देख पति शंकर भी उसे बचाने के लिए कुए में छलांग लगा दी। इस तरह दोनों की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

अंडे की सब्जी बनाने को लेकर हुआ था विवाद

परिजन दोनों के वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश करने लगे तभी खेत में कुए के नजदीक शशि की चप्पल घर वालों ने देखी और घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कुए में कांटा डलवाया, तब दोनों का शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...