पेण्ड्रा

फिर मध्यप्रदेश की शराब छत्तीसगढ़ में पकड़ाई, बार्डर से बेखौफ हो रही तस्करी…. दो वाहनों से लाखों की शराब जब्त

रमेश राजपूत

पेंड्रा-एमपी से अवैध शराब तस्करी कर कोटमी की ओर जा रही शराब से लदे वाहन को पकड़ने में मरवाही पुलिस को सफलता मिली है। हालकि वाहन चालक अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश स्थानीय पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है मरवाही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश की ओर से शराब की एक बड़ी खेब कोटमी के रास्ते शहर में खपाने लाई जा रही है। जिसके आधार पर मरवाही पुलिस ने थाना के पास घेरा बंदी की। इस बीच रविवार सुबह करीब 7 बजे टाटा एरिया क्रमांक सीजी15 सीके 8600 मरवाही थाना पहुँची। जिसे मौके पर तैनात पुलिस जवान द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। जिसका पीछा मरवाही पुलिस कर रही थीं। इसी बीच शराब तस्कर अपने आप को चारो ओर से घिरा हुआ देख, शराब से लदे कार को जनपद कार्यालय के पास छोड़ फरार हो गए। जिसे मरवाही पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 2250 पाव देशी शराब मिली है, जिसकी कीमत 1 लाख 12500 बताई जा रही है, वही गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी शम्भूनाथ चौधरी की तलाश की जा रही है।

दूसरा मामला

मरवाही पुलिस ने इस दौरान एक मारुती इग्निश कार को भी पकड़ा है, जिसे नाकेबंदी के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया था, कार क्रमांक जेएच 01 डीडी 8581 की तलाशी लेने पर 14 पेटी देशी शराब कीमत 35000 रुपए को बरामद किया है।

चुनाव में खपाने तो नही लाई जा रही शराब??

छत्तीसगढ़ में इनदिनों पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है। ऐसे में प्रदेश के बॉर्डर पर पकड़ाये शराब के इतनी बड़ी खेप ने कही न कही यह सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि पंचायती राज को बदलने शराब का सहारा तो नही लिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...