मस्तूरी

मस्तूरी: बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला हुई उठाईगिरी की शिकार…एक लाख से भरा थैला लेकर फरार हुआ आरोपी,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला के साथ उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। मस्तूरी स्थित बैंक से एक लाख 2 हजार रुपये निकालकर पैदल जा रही महिला का रुपयों से भरा थैला अज्ञात युवक चुरा ले गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मस्तूरी थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने बताया कि मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम अकोला निवासी प्रेमकुमारी कुर्रे 45 वर्ष का बैंक खाता मस्तूरी स्थित एक बैंक में है। मंगलवार सुबह वह बैंक से रुपये निकालने पहुंची थी। बैंक से एक लाख 2 हजार रुपये निकालकर उसने रकम थैले में रखी और पैदल ही चौक की ओर जाने लगी। रास्ते में उसकी साड़ी पर कुछ गंदगी लग गई।

साड़ी साफ करने के लिए वह पास ही स्थित हैंडपंप के पास गई। साड़ी धोने से पहले उसने रुपये से भरा थैला पास के एक पेड़ में टांग दिया। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया और पेड़ पर टंगे थैले को लेकर फरार हो गया।जब महिला ने थैला गायब देखा तो उसने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें चोरी की पूरी घटना कैद होना सामने आया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोर को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...