
रमेश राजपूत

बिलासपुर- व्यापार विहार दीनदयाल गार्डन के पास किराये के मकान में रहने वाले सक्ती निवासी लोकेश साहू, कोरबा निवासी गोविंद सिंह और रायगढ़ निवासी प्रवीण चंद्रा रूम पार्टनर के रूप में रहते है, बीती रात सभी खाना खाकर सो गए और रूम का दरवाजा खुला ही छोड़ दिया, जिसका फायदा अज्ञात चोर ने उठाते हुए रूम के भीतर से दो मोबाइल,15 हजार नगद, तीन बैग और अन्य सामानों के साथ आवश्यक दस्तावेजों को चुरा ले गया। सुबह जब एक रूम पार्टनर देवाशीष उठा तो उसके होश उड़ गए उसने देखा कि रूम में रखे सामान नही है, उनके मोबाइल भी नही है,

उसने बाकी दोस्तो को उठाया और चोरी होने की जानकारी दी। जिसके बाद प्रार्थी लोकेश साहू ने सिविल लाइन थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।