मुंगेली

जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़…5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बरामद,

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुंगेली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक ट्रैक्टर और सात मोटरसाइकिल समेत करीब चार लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस के सशक्त एप और ऑपरेशन बाज के तहत यह कार्रवाई की गई। सायबर सेल, थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं थाना फास्टरपुर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए वाहनों का पता लगाया।

मामला थाना लोरमी क्षेत्र का है, जहां 11-12 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात गायत्री मंदिर के पास खड़े ट्रैक्टर की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान सायबर सेल को तकनीकी और मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम हरदीडीह निवासी दिलेश सप्रे एक पुराना ट्रैक्टर बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों पवन जगत, मनीष साहू, देवप्रसाद बर्मन और एक अपचारी बालक के साथ मिलकर ट्रैक्टर एवं कई मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर, सात चोरी की मोटरसाइकिलें तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने बघमार मेला, मुंगेली व्यापार मेला सहित अन्य स्थानों से भी वाहन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लोरमी, सिटी कोतवाली और फास्टरपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, थाना प्रभारी लोरमी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा घरों व दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं।

गिरफ्तार आरोपी नाम

1. देवप्रसाद बर्मन पिता हुलास राम उम्र 35 वर्ष निवासी हरदीडीह
2. दिलेश सप्रे पिता राजकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी हरदीडीह
3. पवन जगत पिता भोप सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी हरदीडीह
4. मनीष साहू पिता चितराम उम्र 18 वर्ष निवासी राजपुर
व 01 विधि से संघर्षरत बालक

जप्त वाहन की जानकारी –

1. ट्रैक्टर इंजन महेन्द्रा युवो 275 डीआई क्रमांक सीजी 28 के 5178
2. पेशन प्रो क्रमांक सीजी 10 ईएल 6748
3. टीवीएस रिडोन क्रमांक सीजी 25 एल 9107
4. पेशन प्रो बिना नंबर इंजन नंबर 07के05एम40986
5. हीरोहोण्डा सीजी 10 ईई 4203
6. पेशन प्रो क्रमांक सीजी 28 बी 9154
7. प्लेटिना क्रमांक सीजी 10 ईबी 4083

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...