बिलासपुर

चोरी के संदेह में ऑटो चालक की पिटाई, दोनों पक्ष पहुँचे थाने लिखाई रिपोर्ट…. पुलिस कर रही जांच

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी मजिद खान ने शिकायत की है कि बीती रात बजे के लगभग एक व्यक्ति उसके पुराने मकान में एक्टिवा वाहन को चोरी करने की नीयत से घुसा हुआ था, जिसे उन्होंने रंगे हाथों पकड़ा जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, पकड़े गए अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम संजय यादव निवासी कुदुदंड बताया और उसने बताया कि वह चोरी की नीयत से ही घर मे घुसा था, लेकिन मामले में नया मोड़ तब सामने आया जब संदेही संजय यादव भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँच गया, संदेही संजय ने भी शिकायत की है वह ऑटो चालक है

और वह रात में सवारी लेकर जरहाभाठा गया था, जहाँ से वापस लौट रहा था तभी वह एक पुराने मकान के पास पेशाब करने रुका था और इस दौरान वह नाले में गिर गया, जिसके बाद मजिद खान सहित अन्य ने उसे चोर समझकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया था, होश आने पर वह डायल 112 की गाड़ी में था।

जिसने अपने साथ मारपीट करने वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फ़िलहाल मामले में दोनों ही पक्षो की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुट गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...