बिलासपुर

तालापारा में जुआरियों पर पुलिस की कार्यवाही…खुलेआम जुआ खेल रहे 11 आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने तालापारा क्षेत्र में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से 52 हजार रुपये नगद, 04 मोटरसाइकिल, 09 मोबाइल फोन और ताश की गड्डी जप्त की है। यह कार्रवाई 29 अगस्त की शाम मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि तालापारा स्थित बजरंग चौक के पास पीपल चौक में अनिश के मकान के सामने कुछ लोग खुलेआम कट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन की टीम ने त्वरित दबिश दी। मौके पर 11 आरोपी जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी व अन्य सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में तालापारा निवासी इरफान खान, मुख्तार अली, नितेश चेलकर, सैय्यद टीपू सुल्तान, उबैद आरीफ, अनीश राही, संजय बघेल, सागर उमने सहित खालीफ मलिक तिफरा, मोसिम खान विघा नगर और तुषार रात्रे तालापारा शामिल हैं। आरोपियों की उम्र 18 से 36 वर्ष के बीच है। थाना प्रभारी ने बताया कि जप्त सामग्री में 52,000 रुपये नकद, 04 मोटरसाइकिल, 09 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 998/2025 धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बिलासपुर पुलिस लगातार शहर में अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है और आम स्थानों पर जुआ खेलकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के सामाजिक अपराधों में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...