बिलासपुर

दुष्कर्म के आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार…पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 05 अगस्त 2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपने साथ दुष्कर्म की घटना घटित होने की जानकारी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी नारू उर्फ संजय वालेचा पिता स्व. राजकुमार वालेचा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12, बोदरी थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
चकरभाठा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में पीड़ित महिलाओं को निर्भीक होकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। चकरभाठा पुलिस का यह कदम समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता और तत्परता को दर्शाता है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ... नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख की ठगी...शिक्षक दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू....फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्ता... बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़....पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त,... प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर....महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की... प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवता का परिचय,वृद्ध फरियादी को मिला सम्मान, मस्तूरी तहसीलदार की संवेदनशील... रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप...परिजनों...