मस्तूरी

मस्तूरी : ट्रांसफार्मर में मरम्मत के दौरान युवक की हुई थी मौत.. सुरक्षा संसाधनों के अभाव में कार्य कराने पर ठेकाकर्मी लाइनमैन पर अपराध दर्ज,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा बंजरपारा में बिजली ट्रांसफार्मर सुधारते समय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ठेकाकर्मी लाइनमैन राजेश चंद्राकर के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक उमेश चंद्राकर पिता अशोक चंद्राकर उम्र 32 वर्ष निवासी लिमतरा, आरोपी राजेश चंद्राकर के साथ बिजली विभाग में ठेकेदारी के तहत कार्य करता था। दिनांक 20 अप्रैल 2025 को दोनों ग्राम कर्रा बंजरपारा में ट्रांसफार्मर पर डीओ लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान उमेश चंद्राकर करंट की चपेट में आ गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मर्ग क्रमांक 54/2025 के तहत पुलिस ने मृतक के परिजनों, पंचों और गवाहों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में यह पाया गया कि आरोपी राजेश चंद्राकर ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए मृतक से खतरनाक कार्य कराया। लापरवाही के कारण उमेश की जान गई। पुलिस ने मर्ग जांच पूर्ण कर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। इस घटना ने बिजली विभाग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ठेकेदारी प्रथा की खामियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...