जांजगीर चाँपा

पुरानी रंजिश में प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों से चाकू, डंडा और लोहे के हथियार जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का लेग गार्ड, डंडा एवं चाकूनुमा हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश देवांगन 33 वर्ष, अखिलेश उर्फ राजू देवांगन 26 वर्ष, दोनों निवासी हनुमान धारा वार्ड क्रमांक 01, थाना चांपा तथा पंचराम पटेल 28 वर्ष निवासी ग्राम परसखोल थाना बसना, जिला महासमुंद, हाल निवासी हनुमान धारा वार्ड क्रमांक 01, थाना चांपा के रूप में हुई है। घटना 28 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है। प्रार्थी नवीन देवांगन ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई धीरज देवांगन दुकान बंद कर रहा था, तभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे के लेग गार्ड, डंडा और चाकूनुमा हथियार से प्राणघातक वार किए। मारपीट की घटना देख पास का दुकानदार बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक सत्यम चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...