छत्तीसगढ़बिलासपुर

कृत्रिम हाथ लगाने के बड़े शिविर का आयोजन 17 मार्च को, लायंस क्लब कर रहा मदद

भारत में जयपुरी कृत्रिम पैर तो आसानी से उपलब्ध है लेकिन कृत्रिम हाथ अभी भी दुर्लभ है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पुरानी कहावत है अंधा क्या चाहे दो आंखे। इसी तर्ज पर कह सकते हैं कि दुर्भाग्यवश जिसके हाथ नहीं है उसे अगर हाथ मिल जाए तो फिर मानो उसे जहां मिल जाए। जन्मजात या फिर दुर्घटनाओं की वजह से हर साल हजारों व्यक्ति विकलांगता को प्राप्त करते हैं, जिनकी मुख्य वजह सड़क दुर्घटना, औद्योगिक दुर्घटना, क्रशर में हाथ फसना भी है। बिना हाथ के जिंदगी बिताना कितना कठिन हो सकता है यह भुक्तभोगी ही जानता है। किस्मत तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते, लेकिन बिना हाथों के किस्मत बदकिस्मती में तब्दील हो जाती है । भारत में जयपुरी कृत्रिम पैर तो आसानी से उपलब्ध है लेकिन कृत्रिम हाथ अभी भी दुर्लभ है। लायंस क्लब ऑफ कटक द्वारा रोटरी क्लब पुणे, रोटरी क्लब ऑफ ब्रह्मपुरी ईस्ट के सहयोग से तथा इंडियन रेड क्रॉस एसोसिएशन की मदद से कृत्रिम हाथ लगाने के विशाल शिविर का आयोजन आगामी 17 मार्च को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक में किया जा रहा है। सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे के बीच आयोजित होने वाले इस निशुल्क शिविर में कृत्रिम हाथ जिसे एलएन 4 प्रोस्थेटिक हाथ के नाम से जाना जाता है को उन विकलांगों को पहनाया जाएगा जिनके कोहनी के नीचे पंजे की तरफ साढे 3 इंच से 4 इंच का हाथ मौजूद है जिनकी कोहनी काम करती हो, कोहनी में किसी प्रकार के घाव वगैरह नहीं हो। यूएसए की एलेन मेअडौन प्रोस्थेटिक हैंड फाउंडेशन द्वारा यह हाथ पूर्णतह निशुल्क प्रदान किया जाएगा। अमरीका में बने इस हाथ का वजन मात्र 400 ग्राम है और रखरखाव की आवश्यकता नहीं के बराबर है। इन हाथों को लगाना तथा निकालना एकदम सरल है। कृत्रिम हाथ के लगने के बाद व्यक्ति रोजमर्रा के सभी काम बड़ी आसानी से कर पाएगा जैसे खाना खाना, चित्रकारी, कार चलाना, वेल्डिंग करना इत्यादि ।कृत्रिम हाथ के लिए पंजीयन जारी है लेकिन जो विकलांग इतनी आर्थिक क्षमता भी नहीं रखते कि वे कटक तक जा पाए उनके लिए बिलासपुर लायंस क्लब आने जाने की व्यवस्था भी करेगा ।बिलासपुर लायंस क्लब के मनजीत सिंह अरोरा में कहा है कि जरूरतमंद विकलांग उनसे या क्लब से संपर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...