रतनपुर

साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने बिलासपुर पुलिस प्रयासरत है, इसीक्रम में युवाओं को महत्वपूर्ण जानकारी से किया गया अपडेट

जुगनू तंबोली

रतनपुर– बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को इससे बचाने विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिसे साइबर मितान का नाम दिया गया है, जिसके तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा ऐसे विशेष लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो साइबर मितान बनकर लोगों को जागरूक करेंगे।

इसीक्रम में रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर के द्वारा शासकीय महाविद्यालय में युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन लेन देन, सहित एटीएम कार्ड से पेमेंट के दौरान एहतियात एवं गोपनीयता बरतने जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कैसे फ्रॉड करने वाले सक्रिय रहते है और झांसे में लेकर लोगों को चूना लगाते है। साइबर क्राइम से बचने केवल जागरूकता ही महत्वपूर्ण उपाय है, लिहाज़ा अपने ऑनलाइन शॉपिंग, लेन देन सहित फोन कॉल से बैंक डिटेल की जानकारी न देने जैसी जानकारियों से उन्हें अपडेट किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...