बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार…उचित मूल्य दुकान आबंटन के नाम पर मांग रहा था 1 लाख रुपए,

उदय सिंह

बिलासपुर – एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्व-सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित करवाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह के अनुसार ग्राम विद्याडीह, थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव की उचित मूल्य दुकान वर्तमान में पंचायत संचालित कर रही है और उसे शैल स्व-सहायता समूह को दिलाने के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में करीब तीन महीने पहले दिया गया था। समूह के पदाधिकारियों ने दुकान का आबंटन जल्द करवाने के लिए महेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दी थी। जब महेंद्र पटेल ने इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया तो आरोपी ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आबंटन आदेश जारी करवाने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

महेंद्र पटेल रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने एसीबी में शिकायत कर आरोपी को पकड़वाने की इच्छा जताई। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।21 फरवरी 2026 को प्रार्थी को तय योजना के तहत 90 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपी को देने भेजा गया। आरोपी ने अपने महावीर सिटी स्थित आवास पर जैसे ही रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के पास से पूरी 90 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली गई है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके घर पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में एसीबी द्वारा हाल के दिनों में लगातार ट्रैप अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के बाबू तथा सीएसपीडीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी सहित चार अन्य आरोपियों को भी रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है। एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तुरंत सूचना दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की यह लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,