बिलासपुर

सिलेंडरों से लदे ट्रक के नीचे आई स्कूटी, स्कूटी सवार युवती बुरी तरह हुई जख्मी

डेस्क

सड़क हादसे के साथ गुरुवार का आगाज हुआ। एक बार फिर इंसानी खून से सड़क सुर्ख रंग से रंग गई। उसलापुर ओवर ब्रिज के पास गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक के लापरवाह चालक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवती रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे वाली सड़क से मुड़ कर पुल पर चढ रही थी। इसी दौरान वह सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम 7002 के नीचे आ गयी।

इस हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे युवती के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, जिससे पूरी सड़क पर खून फैल गई। हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ जुट गई ,जिसने घायल युवती को इलाज के लिए सिम्स पहुंचाया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद लोगों की बढ़ती भीड़ देखकर ट्रक का चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। असल में भारी सिलेंडरों से लदी ट्रक ढाल पर उतर रही थी कि ठीक उसके सामने युवती स्कूटी समेत आ गई जिस कारण ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रक को रोकना मुमकिन नहीं हुआ। वैसे देखा जाए तो स्कूटी सवार युवती रॉन्ग साइड से पुल पर चढ रही थी जो हादसे की वजह बना।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...