जांजगीर चाँपा

मामूली विवाद पर चाकू से जानलेवा हमला … 1 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना पुलिस ने चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात यादव ऊर्फ भोलू 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 11 अकलतरा, गब्बर ऊर्फ सुमीत चौहान 19 वर्ष निवासी दर्रीपारा खिसोरा तथा संजीव कुमार ऊर्फ चीकू 19 वर्ष निवासी घासीदास मोहल्ला अकलतरा शामिल हैं।

मामला 6 जुलाई 2025 का है। प्रार्थी अमन सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ कपड़ा खरीदने अकलतरा आया था। शाम करीब 7 बजे सिघानिया पेट्रोल पंप के पास ठेले से सिगरेट लेने पहुंचा, तभी आरोपी वहां पहुंचकर मोटरसाइकिल पर बैठने की बात पर गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तिलेश्वर भैना के पेट में चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया।

इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा किशोर आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक बी.एल. कोसरिया, सउनि डी.एल. बरेठ, प्र.आर. मोबिन खान, आर. शरीफुद्दीन, राजकुमार पांडेय, बसंत साहू तथा जांजगीर साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...