
रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक शिक्षक को अपने घर का दरवाजा खुला छोड़ना उस वक्त महंगा पड़ गए जब चोरो ने रात के अंधेरे में उसका फायदा उठाया। दरसअल मंगला आजाद चौक के पास रहने वाले लाल जी साहू जो कि बिल्हा ब्लॉक के चुमकवा स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वो गुरुवार रात रोज की तरह ही अपने पूरे परिवार के साथ खाना खा कर रात सोने चले गए। इस बीच उन्होंने अपने घर का प्रवेशद्वार खुला ही छोड़ दिया। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर देर रात उनके घर मे प्रवेश किया और घर के टेबल में रखे दो मोबाइल और चिल्हर पैसे पर अपना हाथ साफ कर दिया। हद तो तब हो गई कि इस पूरे वारदात के दौरान शिक्षक के परिवार के किसी भी सदस्य को चोरो के घर मे होने की भनक तक नही लगी।

घटना की जानकारी शिक्षक लाल जी साहू को शुक्रवार सुबह हुई। प्रार्थी की माने तो उनके घर से करीब 20000 की चोरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में इसकी सूचना दी। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।