मस्तूरी

बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र में रिकॉर्ड में हेरफेर कर 319 क्विंटल अतिरिक्त धान की एंट्री,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकास खंड अंतर्गत पचपेड़ी क्षेत्र स्थित बहतरा धान खरीदी केंद्र पंजीयन क्रमांक 1543 में समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता का मामला सामने आया है। सत्यापन के बाद रिकॉर्ड में 319 क्विंटल धान बढ़ने से पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धान खरीदी प्रक्रिया 6 फरवरी को समाप्त हो गई थी। इसके बाद 8 फरवरी को किए गए आधिकारिक सत्यापन में कुल 40,135.60 क्विंटल धान दर्ज किया गया था।

लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि खरीदी बंद होने के लगभग एक माह बाद, 7 मार्च को यही आंकड़ा बढ़कर 40,454.80 क्विंटल हो गया। यानी सत्यापन के बाद रिकॉर्ड में 319 क्विंटल धान की अतिरिक्त एंट्री कर दी गई, जो सीधे तौर पर गड़बड़ी की ओर इशारा करती है।ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में खरीदी केंद्र के प्रबंधक, ऑपरेटर और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। उनका कहना है कि बिना अंदरूनी सांठगांठ के इतनी बड़ी मात्रा में रिकॉर्ड में बदलाव संभव नहीं है। साथ ही अब सत्यापन में फंस जाने के बाद यह भी आशंका जताई जा रही है कि रिकॉर्ड में दिखाने के लिए बाजार से धान खरीदकर केंद्र में अवैध रूप से रखा गया है।

इस कथित घोटाले से शासन को करीब 10 लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई, तो समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठ सकते हैं।

उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच के बाद किन लोगों पर कार्रवाई होती है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...