बिलासपुर

राष्ट्रपति का हुआ बिलासपुर आगमन, मंत्री सहित प्रशासन अधिकारियों ने किया स्वागत….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- अपने बिलासपुर दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम में तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिलासपुर पहुँच गए है, पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपेड में उनके पहुँचे है, मंत्री उमेश पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि शहर के छत्तीसगढ़ भवन में आज उनका दोपहर का भोजन और विश्राम सुनिश्चित है। राष्ट्रपति शाम 7 बजे शहर के कुछ वकीलों से सौजन्य मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम भी छत्तीसगढ़ भवन में ही तय है। इस बीच आज राष्ट्रपति से मीडिया को मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।

कल दीक्षांत समारोह के दौरान सुबह 10 बजे भारत की पहली महिला सविता कोविंद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल अनुसूईया उईके भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। दीक्षांत समारोह में मंच पर सम्मान लेने जाने का सौभाग्य महज 10 छात्रों को ही मिलेगा। बाकी छात्रों को उनके तय जगह में ही मैडल दिया जाएगा।राष्ट्रपति की सुरक्षा में बिलासपुर शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। बिलासपुर दौरे पर राष्ट्रपति सुरक्षा प्रभारी आईजी दिपांशु काबरा सुरक्षा की कमान संभाल रहे है।

25 एसपी स्तर के आईपीएस अधिकारी, डेढ़ दर्जन एएसपी, दो दर्जन डीएसपी व राजपत्रित अधिकारी, 50 से अधिक इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, तीन सौ बिलासपुर व दूसरे जिलों से बारह सौ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। विशेषकर जहां जहाँ राष्ट्रपति की चहलकदमी रहेगी वहां वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

कई मार्गों को डाइवर्ट भी किया गया है। राष्ट्रपति सड़क मार्ग से ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रांगण में पहुंचेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,