पेण्ड्रा

झगड़ा छुड़ाने पहुँची महिला पर जेठ ने किया कुल्हाड़ी से हमला, हाथ की उंगली काटकर किया अलग….जानलेवा हमले से बचकर महिला पहुँची थाने

भुवनेश्वर बंजारे

पेंड्रा- थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटमी कला चौकी के ग्राम केसला में रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराना एक महिला को महंगा पड़ गया, उल्टे उस पर ही उसके जेठ ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया, कुल्हाड़ी के वार से महिला के हाथ की एक उंगली कटकर अलग हो गई साथ ही सीने पर गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता किरण गोस्वामी अपने पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार जेठ रवि गोस्वामी और पप्पू गोस्वामी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुँची थी, जिसने विवाद को शांत भी करा दिया था, लेकिन उसकी यह कोशिश उस पर ही भारी पड़ गई गुस्से में उसके जेठ रवि गोस्वामी ने उस पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और घायल कर दिया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 307,506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...