स्वास्थ्य

31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बंद, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार हुई सतर्क….आदेश जारी

रमेश राजपूत

रायपुर– छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। कल यानि 13 मार्च से ये आदेश प्रभावी हो जायेगा। हालांकि अभी तक छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है, बावजूद राज्य सरकार सतर्कता बरत रही है। इस छुट्टी का असर बोर्ड परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा । परीक्षायें यथावत चलती रहेंगी । ज्ञात हो कि विश्व में कोरोना वायरस के असर का भय बना हुआ है । इस वायरस से विश्व में अबतक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है ।

छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के कुछ मरीज़ होने का शक था । जाँच के बाद रिपोर्ट नेगटिव रही, लेकिन सावधानी बरतते हुए सभी तरह के कदम उठाए जा रहे हैं ।

कोरेना वायरस को लेकर सीएम भूपेश बघेल के द्वारा ली गई आपात बैठक के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों को भी 31 मार्च तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...