छत्तीसगढ़बिलासपुर

समपार फाटक संरक्षा जागरुकता सप्ताह का आयोजन,फाटकों से गुजरने वाले लोगो को दी गई जानकारी

सत्याग्रह डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा 28 मई से 06 जून तक सड़क उपयोगकर्ताओं में सुरक्षित समपार फाटक पार करने के दौरान ली जाने वाली सावधानियों एवं नियमों के प्रति जागरूकता लाने समपार फाटक संरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों, मानवसहित रेलवे समपार फाटकों एवं रेलपथ के किनारे स्थित गाँवों/कस्बों, शहरों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लोखंडी एवं अमेरी समपार फाटकों में सहा.मंडल सुरक्षा अधिकारी रवि नेवाडे एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित ढंग से समपार फाटक पार करने के नियम एवं संरक्षा सबंधित जानकारियां एवं परामर्श दिया गया। इस दौरान हैंड बिल, पम्पलेट आदि का वितरण भी किया गया।

इस दौरान उन्हें समपार फाटक को सुरक्षित पार करने के नियमों के बारे में भी बताया गया। उन्हें बताया गया कि समपार फाटक के पास अपनी गाडी धीमा करें, सिंग्नल को देखें यदि सिग्नल हरा हो तो ही आगे बढें। फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करें हडबडाहट में अपनी जान जोखिम में ना डालें। फाटक पार करते समय मोबाइल का उपयोग ना करें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: होली की खुशियां बदली मातम में, ग्रामीण की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच ... होली के रंग में खून की छींटें... रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याकांड से दहला जिला, पुलिस की कार्र... होली में हुड़दंग मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, भेजे गए जेल क्राइम ब्रांच बनकर 1.50 लाख की मांग, 54 हजार वसूले…झूठे केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी, 3 आरोपियों... रायगढ़: 3 हजार उधार की रकम वसूलने हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट... आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी... किसान के खाते से 98 हजार रुपये पार मुंगेली: रास्ता रोककर हत्या का प्रयास करने वाला लूटपाट गिरोह बेनकाब.. पुलिस ने तीन आरोपीयो को धर दबो... 6 लाख दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार...3 लाख की सोने की माला बरा... NH-130 पर खड़ी हाईवा से टकराकर ट्रक ड्राइवर की मौत...लापरवाही बनी फिर एक मौत की वजह मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या का मामला...प्रेमी के घर मिली थी सदिग्ध लाश, पुलिस ने आरोपी प्र...