मस्तूरी

केमेस्ट्री 12 वीं के पर्चे में फिर पकड़ाए दो नकलची, मस्तूरी के नवागांव में बनाया गया प्रकरण…..उड़नदस्ता टीम ने दी दबिश

भुवनेश्वर बंजारे

मस्तूरी- सोमवार को मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत परीक्षा केंद्र में 12 वी के बोर्ड परीक्षा में नकल करते हुए दो नकलचियों को रंगेहाथ उड़नदस्ते की टीम ने पकड़ा है। उक्त प्रकरण 12 वी बोर्ड के पांचवे पेपर केमिस्ट्री विषय पर बना है। यह पूरा मामला विकासखंड मस्तूरी का बताया जा रहा है। जहां उड़नदस्ता क्रमांक 7 के सदस्यों ने नकल करते दो छात्र- छात्राओं को रंगे हाथ पकड़ा है दरअसल बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला स्तरीय दस उड़न दस्तों की टीम बनाई गई थी। जो रोजाना जिले केे विभिन्न परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने निरीक्षण करते हैं इसी कड़ी में सोमवार को उड़नदस्ता दल क्रमांक 7 के पांच सदस्यीय टीम ने सीता देवी हाई स्कूल नवागांव (सीपत)सहित पांच परीक्षा केंद्रों में अचानक दबिश दी।

इसी बीच सीता देवी हाई स्कूल नवागांव (सीपत)के परीक्षा केंद्र में केमिस्ट्री विषय की परीक्षा देते हुए 2 परीक्षार्थियों की गतिविधि संदिग्ध नजर आई। जिनकी जांच जब उड़नदस्ता दल के सदस्यों ने की तो मौके से दो छात्र-छात्राओं के उत्तरपुस्तिका के नीचे चिट रखा मिला। जिसके बाद उड़नदस्तों की टीम ने मौके पर दोनों परीक्षार्थीयों का नकल प्रकरण बनाया गया। यह पूरी कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी सहायक संचालक पी दासरथी के उड़नदस्तों की टीम द्वारा की गई।

जिसमें पी दासरथी,अनिल ठाकुर,तृप्ता प्रेम,गायत्री साहू,सी के पांडे सहित कलेश्वर कश्यप शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,