बिलासपुर

एक कोरोना संभावित संदिग्ध को उपचार के लिए सिम्स में किया गया भर्ती, निगरानी में रख किया जा रहा ईलाज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुधवार को सिम्स हॉस्पिटल में एक संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि अभी नही हुई है। बताया जा रहा है शहर का एक युवक करीब सात दिनों पहले मुम्बई इन्टरव्यू देने गया था। इसी दौरान उसे तेज बुखार और सर्दी की शिकायत हुई। मुंबई से लौटने के बाद युवक देर शाम सीधे सिम्स पहुंचा। जरूरी जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने युवक को बतौर सुरक्षा और रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। फिलहाल युवक को सर्दी खांसी से ग्रसित मानकर इलाज किया जा रहा है। शुरुआती जांच के दौरान युवक के गले में संक्रमण होने की बात डॉक्टरों द्वारा कही जा रही है। सिम्स के डॉक्टरों के अनुसार एक युवक देर शाम सिम्स पहुंचा, युवक उस वक्त तेज बुखार से तप रहा था।

समय-समय पर उसे तेज खांसी भी आ रही थी। नाक लगातार बह रहा था। वह काफी परेशान भी था। इस दौरान युवक ने बताया कि वह सात दिन पहले एक इन्टरव्यू में शामिल होने मुम्बई गया था। सात दिनों तक पनवेल में रहा। इसी दौरान उसे बुखार के साथ खांसी और छींक की शिकायत हुई। इन्टरव्यू के बाद वह शहर आकर सीधे सिम्स पहुंचा है। 25 वर्षीय युवक की हालत को देखते हुए युवक का कफ और ब्लड का सैम्पल लिया गया है। सैम्पल को गुरुवार को रायपुर स्थित एम्स हॉस्पिटल भेजा जाएगा। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।

ब्राजील और सिंगापुर से आए लोगो की भी हुई जांच..

सिम्स के कोरोना ओपीडी में ब्राजील और सिंगापुर से शहर लौटे चार लोग भी जांच कराने के लिए पहुँचे थे। जो सिंगापुर और ब्राजील के कंपनी में काम करते है सिम्स के डॉक्टरों ने उनका जांच कर समान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया है,जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई। साथ ही सभी लोगो से उनका पता और मोबाइल नंबर भी ले लिया गया है। ताकि समय समय पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...