रतनपुर

भ्रमण कर वापस लौटे पर्यटकों को प्रशासन ने भेजा वापस, कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर की गई कार्रवाई

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- एक तरह पूरे देश मे अलर्ट घोषित किया गया है और जरूरी एहतियात बरते जा रहे है, तो ऐसी घड़ी में कुछ लोग अपनी मूर्खतापूर्ण व्यवहार से दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे है, दरअसल भारत भ्रमण पर निकले कुछ लोग शनिवार को पर्यटन यात्रा के दौरान बसों में सवार होकर रतनपुर पहुँचे जिन्होंने मंदिर के पास ही अपनी ठहरने की व्यवस्था भी शुरू कर ली,

लेकिन जैसे से प्रशासन को इसकी भनक लगी उन्होंने तत्काल मौके पर पहुँचकर उन यात्रियों को वापस अपने घर लौटने निर्देश दिए और रतनपुर से जाने कहा गया, जिसके बाद सभी बसों को रतनपुर से बाहर निकाल दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार रॉयल और कर्मा बस सर्विस की टूरिस्ट बस में सैकड़ों की संख्या में लोग राजनांदगांव के भंडार पुर से तीर्थ यात्रा पर निकले हैं।

इस बीच उन्होंने वृंदावन, आगरा इलाहाबाद का भ्रमण किया और वहां से होते हुए वे रतनपुर पहुंचे। इसी तरह 15 मार्च को राजिम से इलाहाबाद के लिए निकली वृंदावन बस सर्विस की बस 38 सवारियों को लेकर रतनपुर तीर्थाटन के लिए पहुंची, जबकि रतनपुर में एहतियात के तौर पर सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं।

यात्रियों के साथ संक्रामक बीमारी के संचारण की प्रबल संभावना है लिहाजा प्रशासन ने सभी यात्रियों को वापस लौटा दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...