तखतपुर

अपहरण कर किसान की हुई थी हत्या….अँधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर– कुंडा थाना क्षेत्र के पंडरिया रोड में बीते दिनों में हुए किसान के हत्या के मामले में तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहाँ घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों भगवानराम विश्नाई की डेड बॉडी कुण्डा कबीरधाम सड़क किनारे मिली थी। जिसकी जांच तखतपुर पुलिस कर रही थी। इसी बीच उन्हे पता चला कि मृतक भगवानराम विश्नाई का जबलपुर से आए स्वराज माजदा के चालक सनम अंसारी के मध्य सब्जी के पैसे को लेकर मारपीट विवाद हुआ था।

जिसका बदला लेने आरोपी गुलसेर अहमद, सहवान उर्फ सनम अंसारी व अन्नू गौर एवं गुलशन सभी चारों ने मिलकर हुण्डई आई-20 कार क्रमांक MP 20 CL 9305 में बांसाझाल आए और भगवानराम विश्नोई का अपहरण कर हत्या कर दिए तथा शव को कुण्डा कबीरधाम सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों कि तलाश कर रही थी। इसी बीच उन्हे घटना का मुख्य आरोपी गुलसेर अहमद के ठिकाने का पता चला जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन सहित हथियार मिले है।

जिन्हे जब्त कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही घटना में शामिल सहवान उर्फ सनम अंसारी व अन्नू गौर एवं गुलशन की तलाश कर रही है। इस कार्यवाही में निरीक्षक एस.आर. साहू थाना प्रभारी तखतपुर, उपनिरी. गोपाल सतपथी, सउनि मनोज शर्मा चौकी प्रभारी जूनापारा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, आरक्षक रामलाल सोनवानी, राकेश भारद्वाज । एसीसीयू टीम – आरक्षक तरुण केशरवानी, प्रशांत राठौर का भूमिका रहा।

error: Content is protected !!
Letest
भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ...