बिलासपुर

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की झूठी अफवाह फैलाने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, वीडियो बना कर दिया था वायरल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – एक ओर पूरा विश्व कोरोना वायरस के प्रोकोप से सहमा हुआ है, तो वही दूसरी ओर कुछ लोग इसको गंभीरता से लेने के बजाए अफवाहों का बाजार गरम करने में लगे है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जिसमे बिलासपुर में कोरोना वायरस के पॉजिटीव मरीज मिलने की अफवाह फैलाने वाले युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। दरसअल एक युवक ने मजाक में सोशल साइट में विडीयो एडिट कर बिलासपुर में एक पॉजिटिव मरीज मिलने की फर्जी खबर फैला दी। देखते ही देखते विडीयो वायरल हुआ और सभी के होश उड़ गए। विडीयो में कुदुदंड 27 खोली में रहने वाली युवती के 3 दिनों पहले बुल्गारिया से भारत वापस आने की बात कही गई थी। यह विडीयो कथित समाज सेविका मनीषा शिर्के के ही रिश्ते में भाई अंकित जाधव ने वायरल कर यह कारनामा किया था। जांच में यह पता चला कि यह वीडियो मजाकिया तौर पर बनाया गया था। मामले में पीड़ित युवती की ओर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने युवक अंकित जाधव के खिलाफ मामला दर्ज जांच में जुट गई है।

गैरजिम्मेदाराना हरकत करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही..

जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर पहले से ही आम जनता से किसी भी तरह का भ्रम नही फैलाने की अपील की थी। इसके बाद भी इस तरह की घटना से पुलिस प्रशासन अब कार्यवाही के मूड में है। बिलासपुर पुलिस ने यह साफ कर दिया है, कि इस तरह गैर जिम्मेदाराना हरकत करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने एक बार फिर आम जनता से भ्रामक खबरों को प्रचारित और प्रसारित करने का हिस्सा नही बनने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा