बिजनेस

अगर है किसी ग्राहक का बकाया तो फिर नहीं मिलेगी बिलासपुर में टेंट व्यवसायियो की सेवा

डेस्क

बिलासपुर टेंट ऑनर एसोसिएशन ने एक अहम फैसला लिया है, जिसके तहत अप टेंट बकायेदारों को कोई भी सामान या सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। रविवार को तिलक नगर, राम मंदिर में बिलासपुर टेंट एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें पुराने बकायेदारों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि पुराने बकायेदारों द्वारा व्यक्तिगत आयोजनों के अलावा गणेश पूजा कमेटी, दुर्गा पूजा कमिटी और अन्य आयोजनों के नाम पर व्यवसायियों से कार्य कराया लेकिन बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

हर बार भुगतान के नाम पर उन्हें टरकाया जाता है। ऐसे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे लेकर टेंट कारोबारियों ने चिंता जताई है। जिस पर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कहा गया कि ऐसे सभी बकायेदारों को अब टेंट व्यवसाई कोई भी सेवा प्रदान नहीं करेंगे । अगर किसी टेंट कारोबारी का बकाया है तो ऐसे में दूसरा कोई टेंट व्यवसायी भी उसे सेवा नहीं प्रदान करेगा और ऐसा करने से पहले पूर्व में लगाए गए टेंट के संचालक से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होगा।

इस महत्वपूर्ण फैसले से उन लोगों की परेशानी बढ़ गई है जो टेंट व्यवसायियों को भुगतान करने में आनाकानी करते हैं। रविवार की इस बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय भिलिये गए है। पिछले दिनों यातायात विभाग द्वारा टेंट का व्यवसाय करने वालों को हिदायत दी गई थी कि वे सड़क पर टेंट ना लगाएं और यातायात को बाधित न करें। इस पर चर्चा करते हुए टेंट ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि टेंट का कारोबार विशेष सेवा की श्रेणी में शामिल है। इसलिए यातायात विभाग को टेंट कारोबारियो को इस प्रतिबंध से मुक्त रखना चाहिए। इस संबंध में शासन से अपील करने की बात भी कही गई है। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया की जो व्यवसायी एसोसिएशन के विरुद्ध कार्य करेगा उसके व्यवसाय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस मौके पर टेंट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने आगामी 19,20 और 21 अगस्त को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले टेंट डेकोर प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों से प्रदर्शनी में पहुंचने का आग्रह किया। इस बैठक में नई कार्यकारिणी गठन पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में विगत दिनों बिलासपुर के टेंट व्यवसायी सरदार मंजीत सिंह इच्छापुरानी ,बंटी के आकस्मिक निधन पर मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...