रतनपुर

जरूरतमंदों के लिए खुले मदद के हाथ, मजबूरों को दे रहे सहारा….सामाजिक दायित्व का बोध कराती परिस्थितियाँ

रमेश राजपूत

रतनपुर– “यहां तक आते आते सूख जाती है कई नदियां मुझे मालूम है पानी कहां ठहरा हुआ होगा” दुश्यंत कुमार की पंक्तियाँ इन खानाबदोशों पर इस तालाबंदी में प्रासंगिक हो गई है जो प्रशासन के दावों की हकीकत भी बयान कर रही है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमलाई निवासी चालीस वर्षीय रहीस नाथ का ज्यादातर जीवन खाना बदोश है वे अपने परिवार के अन्य दस लोगों के साथ मेहनत मजदूरी करते छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत गतौरा पहूंचे थे की कोरोना के चलते तालाबंदी शुरू हो गई।

तालाबंदी के पांच दिन बाद जमा पूंजी भी खत्म हो गई और कहीं काम मिलने की उम्मीदें भी खत्म हो गई तो पैदल ही दस सदस्यीय परिवार के साथ सड़क नापते मध्यप्रदेश अपने घर की ओर चल पड़े हैं, यह तो इनके लिए अच्छा है कि अब तक इन्हें दिक्कतें नहीं हुई। रतनपुर के केरापार मे सुस्ताने ठहरे तो खाने के लिए भोजन का पैकेट और आगे के रास्ते के लिए समाज सेवी ललित अग्रवाल और जुगनू तंबोली की ओर से उपलब्ध कराए गए 15 किलो चावल और आलू भी मिल गए।

उम्मीद है इनका आगे का सफर भी आसान हो….प्रशासन को ऐसे सैकड़ो मजदूरों की फिक्र करने की जरूरत है जो मजबूरी में फंसे है, साथ ही सामाजिक संगठनों को भी प्रशासन के साथ खड़े होकर मदद करने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...