बिलासपुर

जिले में खाद्यान्न की कमी नहीं है, घबराएं नहीं, हड़बड़ी में ज्यादा खरीदारी नहीं करें, कलेक्टर ने जिले की जनता से की अपील

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने अपील की है कि जिले में खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं है। ये सामग्री पूरे लॉक डाउन के दौरान आम जनता को खाद्यान्न आसानी से सुलभ रहेगी इसलिये घबराएं नहीं और अनावश्यक खरीददारी न करें। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस समय जिले में लॉक डाउन है। यह देखा जा रहा है कि आम लोगों में खाद्यान्न सामग्री की सुलभता को लेकर चिंता है। इसे लेकर डॉ. अलंग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अनाज, दाल, तेल, दूध, सब्जी, घरेलू गैस आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लॉक डाउन के दौरान भी इसकी कोई कमी नहीं होगी। इसलिये उन्होंने अनुरोध किया है कि अपनी आवश्यकतानुसार ही खाद्यान्न खरीदें। अनावश्यक खरीदारी से बाजार में जमाखोरी को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में थोक व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सतत् जारी है और खाद्यान्न का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। थोक बाजार में तेल 300 टन, शक्कर 250 टन, आलू 200 टन, दाल 200 टन, प्याज 175 टन, पेट्रोल 750 किलोलीटर, डीजल 1400 किलोलीटर, घरेलू गैस 14 हजार सिलेंडर आज के स्टाक में उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा इन पदार्थों की आवक, खपत और मूल्य पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि वे खरीददारी के दौरान सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन करें।

राशन दुकानों में दो माह का खाद्यान्न उपलब्ध….

डॉ. अलंग ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले की सभी राशन दुकानें खुली हुई हैं। ये दुकानें प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगीं। शासन द्वारा सभी पीडीएस दुकानों में दो माह के राशन का भंडारण कर दिया गया है। एपीएल और बीपीएल दोनों ही तरह के कार्डधारी दुकानों से दो माह का राशन एक साथ या अपनी सुविधानुसार अलग-अलग माह में ले सकते हैं। कलेक्टर ने कहा है कि खरीददारी के दौरान उपभोक्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...