बिलासपुर

बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोपी नवीन पटेल गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कांग्रेसी नेता की हत्या की कथित साजिश रचने और सुपारी के लिए पैसे उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने तेलीपारा निवासी नवीन पटेल (38 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कांग्रेसी नेता श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को रकम उपलब्ध कराई थीइस सनसनीखेज मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की कथित साजिश के पीछे की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 4 जुलाई 2026 की सुबह की है। प्रार्थी शिशिर कश्यप अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान उसके पिता ने फोन कर बताया कि वह सुबह करीब 6.45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।जब वह रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे, तभी तीन अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए उनके पास पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में डंडा और नुकीली वस्तु थी। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।शिकायत के आधार पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 221/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मामले की जांच तेज की गई। एएसपी क्राइम मधुलिका सिंह, एएसपी शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार और डीएसपी क्राइम सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में तारबाहर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई।जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान कर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई के दौरान पहले नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी नवीन पटेल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने श्याम कश्यप की हत्या के लिए दीपक तिवारी को पैसे उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की कथित साजिश के पीछे कौन-कौन शामिल था और इसके पीछे की असली वजह क्या थी। वही तारबाहर पुलिस और ACCU की इस संयुक्त कार्रवाई ने मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...