बिलासपुर

दहेज प्रताड़ना की बलि बनी फिर एक बेटी…उत्पीड़न से परेशान होकर लगाई फांसी, आरोपी पति गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना चकरभाठा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में नवविवाहिता की मौत की जांच करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 08 सितंबर 2025 को बोदरी क्षेत्र में एक नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि मृतिका को उसके पति शाहिद कुरैशी, सास नशीबा कुरैशी और ननद अनाया कुरैशी द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

पुलिस को दिनांक 23 सितंबर 2025 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसके आधार पर आरोपीगण के विरुद्ध बीएनएस की धारा 80(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले में मृतिका का पति शाहिद कुरैशी (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 07, वाशुमंगलम के पीछे, चकरभाठा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, शेष दो आरोपी नशीबा कुरैशी और अनाया कुरैशी की पतासाजी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम तैनात की गई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...