छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के खनिज मंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव के बाद दिखेगा सरकार का कामकाज

खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार चुनावी घोषणाओं को पूरा कर रही है

सत्याग्रह

एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने शुक्रवार को कमलनाथ सरकार में शामिल होने वाले निर्दलीय विधायक और मध्य प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल बिलासपुर पहुंचे। प्रदीप जयसवाल तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गए थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और बालाघाट से बड़ी जीत हासिल की जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दिया और उन्हें खनिज मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहां की खनिज विभाग और अवैध उत्खनन का चोली दामन का साथ है बरसों से जमे भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने की शुरुआत हो चुकी है जिसमें लोकसभा चुनाव के बाद तेजी आएगी फिलहाल पूरा फोकस लोकसभा चुनाव में होने की बात कहते हुए खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार चुनावी घोषणाओं को पूरा कर रही है और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भविष्य में एसआईटी जैसी एजेंसियों का गठन कर भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी कार्यवाही की जाएगी। निजी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री प्रदीप जायसवाल ने और भी कई मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी राय रखी।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...