बिलासपुर

बिलासपुर: चिंगराजपारा में युवक से चाकू की नोंक पर मारपीट और लूट की कोशिश… 3 आरोपी शराब पीने मांग रहे थे पैसे,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में गुरुवार रात एक युवक के साथ तीन अज्ञात युवकों ने लूट की नीयत से मारपीट कर दी। घटना रात्रि लगभग 10:45 बजे की है, जब प्रार्थी कन्हैया चंद्राकर अपने घर के पास गली में खड़ा था। तभी तीन युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने गालियां दीं, चाकू दिखाकर धमकाया और ईंट-पत्थर से मारपीट की। इस हमले में प्रार्थी को सिर और बाएं हाथ में चोटें आईं। घटना के बाद वह किसी तरह जान बचाकर भागा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 115(2), 119(1), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार