कोरिया छत्तीसगढ़

पटरियों के रास्ते घर लौट रहे दो श्रमिक आये मालगाड़ी की चपेट में, मौके पर हुई मौत….सड़क मार्ग बंद होने की वजह से चुना था यह रास्ता

डेस्क

कोरिया- लॉक डाउन के दौरान पेंड्रा में फंसे चार श्रमिक अपने घर सूरजपुर जाने रेलवे ट्रेक का सहारा ले रहे थे, जो पटरियों के सहारे ही पैदल लौट रहे थे कि सुबह 8 बजे के आस पास उदल कछार व दर्रीटोला के बीच हसदेव जंगल के समीप पोल क्रमांक 941/17-18 के पास यह घटना हुई है। जिसमे मालगाड़ी के चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई वही दो मजदूर इस घटना में बाल बाल बच गए। फिलहाल पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई है जो अपनी कार्रवाई में जुट गई है।श्रमिक मरवाही पेंड्रा गौरेला ज़िला में काम करते थे और सूरजपुर ज़िले के गेवरा उजगी पहुँचने के लिए पूरी रात पटरियों पर चलते रहे, लेकिन सुबह मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

रायपुर अंबिकापुर रेल्वे ट्रेक पर उदलकछार से दर्रीटोला के बीच सुबह क़रीब साढ़े आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से ट्रेक पर चल रहे दो श्रमिक कमलेश्वर राजवाड़े और गुलाब राजवाड़े की मौत हो गई, जबकि साथ ही चल रहे दो अन्य श्रमिक बाल बाल बच गए।यह चारों श्रमिक पेंड्रा मरवाही गौरेला ज़िला के गोरखपुर स्थित खाद बीज बनाने वाली कंपनी में काम करते थे और बीती शाम खाना खाकर रेल्वे ट्रेक पर रात भर चलते हुए घर की ओर जा रहे थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...