रायपुर

निःसंतान महिला बनी खूनी, द्वेष में आकर देवरानी के बच्चे को डूबा दिया पानी की टंकी में…..पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

रमेश राजपूत

रायपुर- जिले के टेमरी गाँव में पानी की टंकी में मिली बच्ची की लाश के मामले में स्थानीय पुलिस ने बच्ची की बड़ी माँ को गिरफ्तार किया है, जो इस दुष्कृत्य के बाद माँ कहलाने के लायक भी नही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों बच्ची की लाश छत पर पानी टंकी के भीतर मिली थी, जिसमें पुलिस को पहले ही घर के सदस्यों पर संदेह था, जब पुलिस ने पूछताछ की तो मामले की असल वजह भी सामने आ गई, दरअसल आरोपी महिला राजेश्वरी साहू निःसंतान है, जिसने द्वेष में आकर अपने ही घर की दुधमुंही बच्ची गीतांजली साहू को मारने की साजिश रची थी,

जिसने घटना के दिन बच्ची की माँ नीलम साहू के नहाने जाने के दौरान बच्ची सोते हुए ही छत में ले गई और वहाँ रखी पानी की टंकी में डूबा दी, जिसके बाद ढक्कन बंद कर एक लकड़ी के बड़े से टुकड़े को टंकी के ऊपर भी रख दिया था, मामले में आरोपिया ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर