बिलासपुर

जिले में रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन, प्रशासन को सहयोग करने की अपील की कलेक्टर ने

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में रविवार 26 अप्रैल को पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान कोई भी बाजार, दुकानें नहीं खुलेंगी। केवल मेडिकल स्टोर, मिल्क पार्लर और पेट्रोल पम्प खुलेंगे। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने आम जनता से अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहें और जिला प्रशासन को सहयोग करें। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों का जिम्मेदारी के साथ पालन किया है, फलस्वरूप बिलासपुर जिला अभी तक संक्रमण से मुक्त है। यह सावधानी आने वाले दिनों में भी अत्यन्त आवश्यक है। हमारी चूक से कोई भी अप्रिय स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने जिले के लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए नागरिकों की जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का आदेश दिया गया है। सम्पूर्ण लॉकडाउन का रविवार को पहला दिन रहेगा। इस दिन किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने की छूट नहीं रहेगी। साथ ही किराना, सब्जी सहित सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिले के नागरिकों से अपील है कि एकजुटता का परिचय देते हुए कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सभी अपना सहयोग दें।

error: Content is protected !!
Letest
विवाह की खुशियां मातम में बदलीं....पेंडारी में खूनी हमला, टंगिया-हंसिया से परिवार पर टूट पड़े पड़ोसी... वर्दी में रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी....एसएसपी ने किया लाईन अटैच पचपेड़ी: नदी जाने से रोका तो 11 साल के मासूम ने उठा लिया खौफनाक कदम...आत्महत्या से मजदूर परिवार में छ... बिलासपुर में भाजपा स्थापना दिवस समारोह, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और समर्पण...अमर अग्रवाल ने किया... आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी... कार को बनाया था ठिकाना, पुलिस ने 3 बुकी दबोचे.. 5 लाख नगद सहित का... शर्मसार हुई गुरु-शिष्य की परंपरा... नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शराबी शिक्षक गिरफ्तार पटवारी पर गंभीर आरोप...भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से आमागोहन क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से हुई... खुशियां मातम में बदलीं...बोलेरो-वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत बिलासपुर जिले में नए नलकूप खनन पर प्रतिबंध..पेयजल संकट से निपटने बड़ा फैसला, रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार.. भेजे गए जेल