बिलासपुर

एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मेडिकल पीजी (एमडी) में दाखिला दिलाने का सुनहरा सपना दिखाकर मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों को 2 करोड़ 74 लाख रुपये की चपत लगा दी। गिरोह ने एक डॉक्टर के पिता को बेटे के भविष्य का हवाला देकर इस कदर अपने जाल में फंसाया कि उन्होंने जिंदगीभर की जमापूंजी लगा दी। रकम कम पड़ी तो एजुकेशन लोन लिया और मकान तक गिरवी रख दिया। इसके बावजूद बेटे को एमडी की सीट नहीं मिली। ठगी का भरोसा दिलाने के लिए आरोपितों ने फर्जी अलाटमेंट लेटर भी थमा दिया। दूसरे डॉक्टर से भी इसी तरह 1.45 करोड़ रुपये वसूल लिए गए। दो साल तक रकम वापसी के नाम पर चक्कर कटवाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और बिलासपुर से जुड़े पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना समेत सात धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय पीड़ित पिता का बेटा एमबीबीएस करने के बाद वर्ष 2023 में नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुआ था। इसी दौरान अक्टूबर 2023 में गिरोह के एक सदस्य ने फोन कर एमडी रेडियोलॉजी या मेडिसिन में दाखिला दिलाने का प्रस्ताव दिया। जीरो पर्सेंटाइल पर दाखिले की पात्रता की घोषणा का हवाला देकर उसने सीट पक्की कराने का भरोसा दिलाया। इसके लिए ढाई करोड़ रुपये की मांग की गई, लेकिन सौदा 2.30 करोड़ रुपये में तय हुआ। इसके बाद अलग-अलग बैंकिंग माध्यमों और नकद के जरिए 1 करोड़ 29 लाख 37 हजार 801 रुपये वसूल लिए गए। इसमें 74 लाख 37 हजार 801 रुपये बैंकिंग माध्यम से और 55 लाख रुपये नकद दिए गए। फरवरी 2024 में दाखिले की हकीकत सामने आई तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

फर्जी अलाटमेंट से जीता भरोसा

आरोपियो ने विश्वास बनाए रखने के लिए फर्जी अलाटमेंट लेटर दिया था। दूसरे डॉक्टर को भी पीजी सीट दिलाने के नाम पर 1.45 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया। रकम लौटाने के नाम पर लगातार आश्वासन दिए जाते रहे, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। अब एफआईआर के बाद पुलिस बैंक स्टेटमेंट, डीडी रिकॉर्ड और फर्जी दस्तावेजों की जांच कर रही है। पांचों आरोपियो की भूमिका खंगाली जा रही है। मेडिकल में दाखिले के नाम पर करोड़ों की इस ठगी ने एडमिशन के कथित दलालों के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
एमडी की सीट का सपना दिखाकर 2.74 करोड़ की चपत, मेडिकल माफिया ने पिता की जिंदगीभर की लूटी कमाई, बिलासपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 48.90 लाख की चपत, परिवार समेत दुबई भागे आरोपी दोनो भाई! नाबालिग गैंग: एक ही रात में तीन जगह राहगीरों को बनाया निशाना, चाकू अड़ाकर मोबाइल और नकदी लूटकर मचाया ... बेटी ने फोन पर रोते हुए बताई मारपीट की आपबीती, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर; मां ने युवक पर लगाया हत... सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग...