पेण्ड्रा

आफत के ओलों ने उड़ाए ग्रामीणों के होश, ऐसे गिरे ओले की छप्पर फाड़ कर दिया बेहाल…..फसल से लेकर मकानों को हुआ नुकसान

रमेश राजपूत

पेंड्रा- जिले में शनिवार की दोपहर बारिश के साथ हुई ओला वृष्टि ने किसानों और ग्रामीणों के होश उड़ा दिए है, शनिवार को हुई तबाही की तश्वीरें जब रविवार को सामने आई और ग्राउंड जीरो से जानकारी मिली तो पता चला कि इन आफत के ओलों ने कितना नुकसान किया है।

ओलावृष्टि लगभग 5 मिनट तक हुई, जिसमें बड़े साइज के ओलों की वजह से घरों के छप्पर पूरी तरह टूट गए तो वही अब घरों में रह पाना मुश्किल हो चला है। भारी ओला वृष्टि एवं तेज बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है, बड़े आकार के ओले गिरने से फसलो का नुकसान भी किसानों को हुआ है। पेंड्रा और मरवाही क्षेत्र के धनपुर, दर्री, मेंढुका, लालपुर, बरसावन आदि गाँवो में लोगों को स्कूल भवनों का सहारा लेना पड़ गया है, क्योकि उनके सिर छुपाने की जगह तबाह हो चुकी है।

बड़े आकार के बर्फ…

भले ही 5 मिनट ही ओलावृष्टि हुई है, लेकिन इस दौरान गिरने वाले बर्फ 1 पाव तक वजनी थे, जो जैसे ही बरसने पड़े लोगों में हड़कंप मच गया, जो किसी भी तरह से अपने आप को बचाने में जुट गए, 5 मिनट की यह छप्पर फाड़ बारिश और ओलावृष्टि ने सैकड़ो ग्रामीणों को बेहाल कर दिया है।

बेमौसम बारिश से कई नुकसान….

बेमौसम बरसात के साथ ही हुई ओलावृष्टि के कारण तापमान में काफी कमी आ गई है, फसलों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही अब तबियत बिगड़ने के आसार भी नजर आने लगे है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...