बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- शनिवार को 120 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान, बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में शनिवार को कोरोना की रफ्तार 120 प्लस रही,जहाँ 24 घन्टे में 122 नए मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे सबसे अधिक 84 मरीज शहरीय इलाको से मिले है। तो वही बिल्हा से 10,कोटा से 20,मस्तूरी से 6 और तखतपुर से 2 मरीज मिले है। जिन्हे मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 14790 हो गई है। शनिवार को रेलकर्मी,मेडिकल स्टाफ,पुलिकर्मी,एसईसीएल कर्मी सहित निजी कर्मचारियों कोरोना के चपेट में आए है। इसके अलावा सिम्स, आरबी और घोष हॉस्पिटल से भी नए संक्रमितो की पहचान की गई है। आपको बता दे पॉजिटिव मरीज गीतांजलि सिटी,सरकंडा, गांधी चौक ,आरके नगर, महामाया विहार,, सिंधी कॉलोनी ,कश्यप कॉलोनी ,,दीनदयाल कॉलोनी,, अमन विहार ,एनटीपीसी ,लिंगियाडीह, नेहरू नगर ,,जयरामनगर ,मस्तूरी, बिटकुली, कोनी, ओम नगर, जबड़ा पारा, वसंत विहार, तोरवा, रतनपुर, लिमहा,चकरभाठा तखतपुर ,टिकरापारा ,तिफरा, देवरीखुर्द ,विद्यानगर ,ईदगाह चौक,, मन्नू चौक,, पुलिस लाइन ,,तखतपुर ,गोड़पारा ,अग्रसेन चौक ,भारती नगर, मंगला, शिवम हाइट ,ग्रीन गार्डन कॉलोनी, सिरगिट्टी, आसमा इंक्लूड ,मस्तूरी सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इधर जिले के 54 मरीजो का डिस्चार्ज शनिवार को किया गया है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना की जंग जितने वाले मरीजो की संख्या 13700 हो गई है। हालांकि अब भी 846 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

कोरोना से जिले में फिर हुई चार मौत..

जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजो की मौत शहर के अलग अलग हॉस्पिटलों में हुई है। इसके अलावा बिलासपुर जिले के एक मरीज की मौत रायपुर में हुई है। जबकि बाकी तीन अन्य जिले के मरीजो ने न्यायधानी में ही अंतिम सांसे ली है। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 244 हो गई है। इनमें पहली मौत केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में जांजगीर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। इसी तरह दूसरी मौत श्रीराम केयर हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ कोरिया निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को बीते दिनों ही इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। वही अपोलो हॉस्पिटल में भी कोरबा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इधर रतनपुर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रायपुर एम्स में हुई है। बताया जा रहा है। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सघन उपचार के लिए एम्स में एडमिट कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान ही शनिवार को उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...